ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मीडिया को निशाना बनाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ, बर्दाश्त नहीं: प्रकाश जावडे़कर
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2020 1:17:57 PM
मीडिया को निशाना बनाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ, बर्दाश्त नहीं: प्रकाश जावडे़कर

नई दिल्ली। टीआरपी मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, "फ्री प्रेस हमारे लोकतंत्र की विशेषता और संविधान द्वारा दिए गए आदर्श है। भारत के लोगों द्वारा मीडिया की आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा मीडिया को निशाना बनाना लोकतंत्र के सभी सिद्धांतों के खिलाफ है और अस्वीकार्य है।"

 
टीआरपी मामले पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर मीडिया की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा। 'मैसेंजर को गोली मारना कांग्रेस की कला है। उनके सहयोगियों और इको सिस्टम को इसमें महारत हासिल है। इमरजेंसी के बाद भी इन्हें इस पर कोई खेद नहीं है। न्यूज चैनल पर हमला और मीडिया की आजादी पर हमला भारत के लोगों द्वारा कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'
 
TRP का फर्जीवाड़ा
दरअसल, मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने टीआरपी से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और रिपब्लिक टीवी समेत तीन चैनल जांच के घेरे में हैं। अभी तक यह जांच मुंबई तक ही सीमित है। मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि जांच में पता चला है कि कुछ लोग जो इस रैकेट में शामिल हैं वह मुंबई के बाहर के हैं।
 
टीआरपी गिरोह का पर्दाफाश करने वाली मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने दो मराठी चैनलों के मालिकों को दर्शकों की संख्या की रेटिंग से छेड़छाड़ करने के लिए गिरफ्तार किया है।
 
टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (टीआरपी) से यह पता चलता है कि कौन सा टीवी कार्यक्रम सबसे ज्यादा देखा गया। इससे दर्शकों की पसंद और किसी चैनल की लोकप्रियता का भी पता चलता है और इसी आधार पर कंपनियां टीवी चैनलों को विज्ञापन देती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS