ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में आए 70496 नए केस, संक्रमितों की संख्या 69 लाख के पार
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2020 12:35:14 PM
कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में आए 70496 नए केस, संक्रमितों की संख्या 69 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, हालांकि पिछले 2 हफ्ते से इसकी रफ्तार कम हो गई है। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख 6 हजार के पार हो गई है। इनमें से एक लाख 6 हजार 490 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 93 हजार हो गई और कुल 59 लाख 6 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है।

 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 70,496 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 78,365 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 964 मरीजों की जान भी चली गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 8 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 44 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।
 
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
 
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 13% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 85% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS