ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
Covid-19: पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 72,049 नए केस, कोरोनावायरस से 986 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2020 10:40:06 AM
Covid-19: पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 72,049 नए केस, कोरोनावायरस से 986 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 72,049 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही  देश मे कोरोना के कुल मामले बढ़कर 67 लाख 57 हजार 131 हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 986 मरीजों की मौत भी हुई है, जबकि  82,203 मरीज़ ठीक हुए हैं। अब तक देश में  57 लाख से ज़्यादा मरीज़ ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना की रिकवरी रेट अब 85.01% हो गई है। देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 13.43% रह गया है।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिविटी रेट- 6% पर आ गई है। इसके अलावा डेथ रेट- 1.54% रह गया है।

 
देशभर में कोरोना वायपस संक्रमण से अब तक कुल 1, लाख 4 हजार 555 लोगों की जान जा चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल एक्टिव मामले 9,07,883 हैं। पिछले 24 घंटों में 11,99,857 लोगों के टेस्ट हुए, जिनमें से 72,049  लोग पॉजिटिव पाए गए। देश में अब तक कुल  8,22,71,654 सैंपल की जांच हो चुकी है।
 
भारत में कोरोना के अब तक 8.22 करोड़ टेस्ट पूरे हो गए हैं। दरअसल, भारत ने पिछले 10 दिन में 1 करोड़ टेस्ट किए हैं। दुनिया में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश बन गया है। हालांकि, भारत की आबादी को देखते हुए प्रति दस लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की संख्या अभी भी बहुत कम है।
 
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 77 लाख 22 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (67 लाख 57 हजार) दूसरे और ब्राजील 49 लाख 70 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
 
इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि अभी अगले 10 महीनों तक इस वायरस का संकट खत्म होने के कोई संकेत नहीं हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया भर में हर 10 में से एक शख्स इस महामारी से संक्रमित हो सकता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS