ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कोविड-19: देशभर में 66 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 884 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2020 12:27:18 PM
कोविड-19: देशभर में 66 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 884 की मौत

नई दिल्ली। भारत में 6 अक्टूबर यानी मंगलवार को पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 61,267 नए मामले सामने आए हैं। ऐसा 25 अगस्त के बाद हुआ है, जब नए मामले इतने कम हैं। यानी 25 अगस्त के बाद से आज सबसे कम मामले दर्ज किए गए है।  25 अगस्त को भारत में 60,975 नए मामले सामने आए थे। एक दिन में कोरोनावायरस से 884 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 66,85,082 हो गए हैं।

 
इन बीते 24 घंंटों में 75,787 मरीज़ ठीक भी हुए हैं। अब तक देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 1,03,569 हो चुका है। पिछले कई दिनों से लगातार देश में ठीक होने वाली मरीजों की संख्या नए संक्रमण के मामलों से ज्यादा रह रही है। अब तक देश में कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 56,62,490 हो चुकी है।
 
देश में कोरोना का रिकवरी रेट 84.70% रहा है। देश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीज़ 13.74% यानी 9,19,023 हैं, वहीं मृत्यु दर 1.54% चल रही है। फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 5.62% है। देश में पिछले 24 घंटों में 10,89,403 टेस्ट हुए हैं। अब तक देश में कुल  8,10,71,797 टेस्ट चुके हैं।
 
भारत में कोरोना के 8 करोड़ टेस्ट पूरे हो गए हैं और दरअसल, भारत ने पिछले 10 दिन में 1 करोड़ टेस्ट किए हैं। दुनिया में अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश है। हालांकि भारत की आबादी को देखते हुए प्रति दस लाख टेस्ट के हिसाब से टेस्ट की संख्या बहुत कम है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS