ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
देश के लिए अनाज उगाने वाले अन्नदाता को खून के आंसू रुला रही है मोदी सरकार: सोनिया गांधी
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2020 1:05:47 PM
देश के लिए अनाज उगाने वाले अन्नदाता को खून के आंसू रुला रही है मोदी सरकार:  सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती के मौके पर श्र्द्धा सुमन अर्पित करते हुए कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। सोनिया गांधी कहा कि अपना खून पसीना देकर देश के लिए अनाज उगाने वाले अन्नदाता किसान को मोदी सरकार खून के आंसू रुला रही है।'  
 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मेरे प्यारे कांग्रेस के साथियों किसान-मजदूर भाईयों और  बहनों, आज किसानों, मजदूरों और मेहनतकशों के सबसे बड़े हमदर्द महात्मा गांधी की जयंती है। गांधी जी कहते थे भारत की आत्मा, भारत के गांव खेत और खलिहान में बसते हैं। आज जय जवान जय किसान का नारा देने वाले हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। लेकिन आज देश का किसान और मजदूर कृषि विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। उनके साथ नाइंसाफी कर रहे हैं।'
 
सोनिया गांधी ने कहा कि कानून बनाने से पहले किसानों से सलाह मशवरा तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा, 'जो किसानों के लिए कानून बनाए गए हैं उनके बारे में उनसे सलाह मशवरा तक नहीं किया गया। बात तक नहीं की गई। यही नहीं उनके हितों को नजरअंदाज करके किसान विरोधी तीन काले कानून बना दिए गए हैं। जब संसद में भी कानून बनाते वक्त किसान की आवाज नहीं सुनी गई तो वे अपनी बात शांतिपूर्वक रखने के लिए महात्मा गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए मजबूरी में सड़कों पर आए हैं। लोकतंत्र विरोधी, जन विरोधी सरकार द्वारा उनकी बात सुनना तो दूर उनपर लाठियां बरसाई गईं।'
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'कोरोना महामारी के दौरान हम सबने सरकार से मांग की थी कि हर जरुरतमंद देशवासी को मुफ्त में अनाज मिलना चाहिए। तो क्या हमारे किसान भाईयों के बगैर यह संभव था कि हम करोड़ों लोगों के लिए दो वक्त के भोजन का प्रबंध कर सकते थे। आज देश के प्रधानमंत्री हमारे अन्नदाता किसानों पर घोर अन्याय कर रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS