ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
हाथरस कांड: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2020 6:06:32 PM
हाथरस कांड: पुलिस की बर्बरता के खिलाफ देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे राहुल गांधी और अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव ने केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यूपी पुलिस की बर्बरता के खिलाफ देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
 
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर दावा किया की कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, “कायर यूपी सरकार ने इंसाफ की मांग करने और हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने जाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। मैं सभी पीसीसी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं की वे राहुल, प्रियंका और पार्टी के अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करें।”
 
इससे पहले हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे राहुल गांधी के साथ यूपी पुलिस ने धक्कामुक्की की जिसमें वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद राहुल गांधी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला को भी हिरासत में ले लिया गया। 
 
बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने के लिए करीब एक बजे राहुल गांधी अपने आवास से निकले। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। उन्हें नोएडा में डीएनडी पर रोकने की कोशिश की गई। काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिये निकल गये।
 
आगे कुछ दूर चलने के बाद यूपी पुलिस ने फिर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने धक्कामुक्की की। राहुल नीचे गिर गए। राहुल को चोट भी लगी है। हालांकि इस घटना पर मीडिया वालों ने राहुल गांधी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि थोड़ा सा धक्का लगा, कोई बात नहीं है। कभी-कभी ऐसा होता है। मैं दलित परिवार से मिलना चाहता हूं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS