ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मुंबई के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2020 9:51:32 AM
मुंबई के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़े हादसे की खबर सामने आई है जिसमें 10 लोगों की जान चली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। हादसा अहले सुबह ही हुआ। खबरों के मुताबिक, इमारत के मलबे में 35 से 40 लोग फंसे गए थे। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। उसने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
 
जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग जर्जर हालत में थी। सोमवार सुबह जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी सुबह 3.45 बजे बिल्डिंग भरभराकर नीचे गिर गई। बिल्डिंग गिरते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग बिल्डिंग की ओर दौड़े और अपने प्रयासों से तकरीबन 20 लोगों को मलबे में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
 
पुलिस के अनुसार पटेल कम्पाउन्ड में बनी इस जिलानी बिल्डिंग में 24 परिवार रहते थे। ये इमारत करीब 50 साल पुरानी थी। इसकी जर्जर हालत को देखते हुए नगरपालिका की ओर से इसे खाली करने का नोटिस दिया गया था। लेकिन लोगों ने इस इमारत को खाली नहीं किया। इमारत गिरने की वजह से उसके पास लगा पावर लूम कारखाना भी धाराशाई हो गया।
 
प्रशासन के मुताबिक जिस इलाके में घटना हुई, वह एक संकरा इलाका है। वहां पर कई लोगों ने बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कर रखे हैं। इन अवैध निर्माणों में मजबूती और नियम-कायदों का ध्यान नहीं रखा जाता।  जिसके चलते इस इलाके में पहले भी बिल्डिंग गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS