ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
संसद का मानसून सत्र जल्द समाप्त होने की संभावना, कोरोना की चपेट में कई सांसद
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2020 8:42:12 PM
संसद का मानसून सत्र जल्द समाप्त होने की संभावना, कोरोना की चपेट में कई सांसद

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का कहर भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच संसद में मानसून सत्र भी चल रहा है, जहां अब तक कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जा चुके हैं। संसद के मानसून सत्र को एक अक्टूबर से पहले ही खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर लोकसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक शाम पांच बजे से जारी है, जिसमें सत्र को एक अक्टूबर से पहले ही खत्म करने के मुद्दे पर चर्चा किए जाने की संभावना है। 

 
संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से जारी है। इस दौरान कई सांसद कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए हैं। कई सांसदों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सत्र को जल्दी खत्म किए जाने पर विचार किया जा रहा है। संसद सत्र को जल्द खत्म किए जाने के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में भी चर्चा हुई है।
 
दरअसल, संसद सत्र के दौरान दो मंत्री और एक बीजेपी सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सत्र को जल्दी खत्म किए जाने पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह मंगलवार या बुधवार को संसद का मानसून सत्र खत्म किया जा सकता है। 
 
बता दें कि बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में भाषण दिया था। इसके बाद वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि मानसून सत्र के शुरू होने से पहले कराई गई जांच में वो कोरोना निगेटिव पाए गए थे। वहीं संसद सत्र के केंद्रीय मंत्री दौरान नितिन गडकरी और प्रहलाद पटेल भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS