ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पाकिस्तान की नेवी ने भारत के समुद्री इलाके में घुसकर 45 मछुआरों को किया अगवा
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2020 8:43:02 PM
पाकिस्तान की नेवी ने भारत के समुद्री इलाके में घुसकर 45 मछुआरों को किया अगवा

गुजरात। भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की तरफ से भी भड़काने वाली हरकत की गई। बुधवार को पाकिस्तान नेवी ने गुजरात से लगी भारतीय जल सीमा में घुसकर मछुआरों को निशाना बनाया। 8 बोट में सवार सभी 45 मछुआरों को अपने साथ ले गए। इनमें 6 बोट पोरबंदर की और 2 वेरावल की थीं। जानकारी के मुताबिक सभी मछुआरों को कराची बंदरगाह ले जाया गया है। 

 
पाकिस्तानी नेवी की इस हरकत से गुजरात के मछुआरे नाराज हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से दखल की मांग की। पाकिस्तान की नेवी की पकड़ में आने से बचे मछुआरों ने बताया कि वे भारतीय जल सीमा में ही मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी नेवी ने उनके साथियों को बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए। गुजरात की लंबी समुद्री सीमा पाकिस्तान से लगती है। पाकिस्तान की इस हरकत पर इंडियन कोस्ट-गार्ड भी सतर्क हो गए हैं। 
 
 
बता दें कि पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने इसी तरह बीती 17 फरवरी को भी सौराष्ट्र के 17 मछुआरों को उनकी 3 नावों के साथ बंधक बना लिया था। ‌‌‌फिलहाल, ये सभी कराची की जेल में बंद हैं। पाकिस्तानी नेवी का दावा था कि ये मछुआरे पाकिस्तान की जल सीमा में घुस आए थे। इससे पहले 13 फरवरी को भी पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की थी। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS