ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वायुसेना में शामिल हुआ दुश्मनों का काल राफेल, बोले राजनाथ- देश की संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए कड़ा संदेश
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2020 12:38:21 PM
वायुसेना में शामिल हुआ दुश्मनों का काल राफेल, बोले राजनाथ- देश की संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए कड़ा संदेश

अंबाला। सर्व धर्म पूजा के बाद राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गया है। राफेल अंबाला एयरबेस पर 17 स्कवॉड्रन 'गोल्डन ऐरोज़' में शामिल किया गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोंरेस पार्ले की मौजूदगी में राफेल वायुसेना में शामिल हुआ। भारत-चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत के लिए इस उपलब्धि को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद दुश्मनों के खिलाफ बड़ी बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है। 

 

 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का IAF के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदार रहे हैं। मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और सम्पूर्ण विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधो के आधार हैं।
 
इस दौरान दुश्मन देशों को चेताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए राफेल एक “बड़ा और कड़ा” संदेश है। रक्षा मंत्री ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों का भी प्रतिनिधित्व करता है। हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं। 
 
राफेल विमान को गेम चेंजर बताते हुए सिंह ने कहा, आज राफेल पूरी दुनिया, ख़ासकर हमारी संप्रभुता की ओर उठी निगाहों के लिए एक “बड़ा और कड़ा” संदेश है। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बना है, या मैं सीधा कहूँ कि बनाया गया है, उनके लिहाज़ से राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना बहुत अहम है।
 
 
उन्होंने कहा कि हमारी नेशनल सिक्योरिटी पीएम मोदी की बड़ी प्राथमिकता रही है। राफेल को पाने में कई अड़चनें भी आईं, मगर पीएम मोदी की इच्छाशक्ति के आगे सभी बाधाएं खत्म हो गईं और आज राफेल हमारे सामने है। जिस ताकत को आज हम अपनी आँखों से देख पा रहे हैं, उसे पाने की राह में अनेक अड़चने भी आईं। परन्तु प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति के सामने वे सभी नेस्तनाबूत होती गईं, और हमारा मार्ग प्रशस्त होता गया।
 
उन्होंने कहा अपनी हालिया विदेश यात्रा में, मैंने भारत के दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखा। मैंने सभी को किसी भी परिस्थिति में अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करने के अपने संकल्प के बारे में अवगत कराया। हम इसके लिए हर संभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
रक्षा मंत्री  ने कहा, मैं आज यहां भारतीय वायु सेना के साथियों को बधाई देना चाहूँगा की, सीमा पर हाल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान, LAC के पास भारतीय वायुसेना ने जिस तेजी और सूझ-बूझ से कार्रवाई की, वह आपकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। भारतीय वायुसेना ने अग्रिम इलाकों पर जिस तेजी से अपने एसेट्स तैनात किए, वह एक भरोसा पैदा करता है, कि हमारी वायुसेना अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
वहीं, भारतीय वायुसेना के बेडे़ में राफेल विमानों के शामिल होने पर एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि राफेल जहां भी और जब भी तैनात होगा, वह दुश्मनों पर भारी पड़ेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS