ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 43 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 89,706 नए केस, 1,115 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2020 12:09:03 PM
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा  43 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 89,706 नए केस, 1,115 की मौत

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आ रहा है। संक्रमित मरीजों की तुलना में पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या लगगभग चार गुना हो गई है। हालांकि, कोरोना महामारी की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगती नजर नहीं आ रही है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 लाख को पार कर गई है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना वायरस के 89,706 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 43,70,128 हो गई है। इस दौरान 1115 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 73,890 हो गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटों में 74,894 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं।  
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस वक्त कोविड-19 के 8,97,394 मरीज एक्टिव हैं। यानी कि या तो इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है या फिर कम लक्षण होने के चलते इन्हें होमआइसोलेट किया गया है। इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 34 लाख के करीब पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस वक्त 33,98,844 लोग इस वायरस को मात देने में कामयाब हो चुके हैं।  
 
आइसीएमआर के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक 5 करोड़ 18 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 11 लाख 54 हजार 549 सैंपल्स टेस्ट किए गए।
 
महाराष्ट्र में लगातार तीन दिनों से 20 हजार से अधिक नए मामले मिल रहे हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख 43 हजार 772 हो गया है। राज्य में इस महामारी से और 380 लोगों की जान भी चली गई है, इसमें अकेले मुंबई में ही 42 मौतें हुई हैं। राज्य में एक दिन पहले 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अब तक 27 हजार 407 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
 
राजधानी दिल्ली में सितंबर के महीने में दूसरी बार सबसे अधिक 3,609 नए केस मिले हैं। छह सितंबर को 3,686 नए मामले सामने आए थे। संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 97 हजार 135 पहुंच गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश में 10 हजार से अधिक रोज नए केस मिल रहे हैं। मंगलवार को 10,601 नए मामले मिले और कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 17 हजार से अधिक हो गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS