ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भारत में कारोना वायरस के नए मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 73 हजार हुए ठीक
By Deshwani | Publish Date: 8/9/2020 11:20:33 AM
भारत में कारोना वायरस के नए मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 73 हजार हुए ठीक

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवार के मुकाबले मंगलवार को नए मामलों में कमी देखने को मिली है। अच्छी बात यह है कि वायरस को मात देने वालों मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान 75 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, तो 73521 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 42 लाख को पार कर गया है और मृतकों की संख्या भी 72 हजार से अधिक हो गई है।

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में मंगलवार को 75,809 नए केस मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 42 लाख 80 हजार 423 पर पहुंच गया है। सक्रिय मामलों की संख्या आठ लाख 83 हजार 697 है। पिछले कुछ दिनों से हजार से अधिक मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटों के दौरान और 1,133 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की संख्या 72,775 हो गई है। अब तक 33 लाख 23 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात भी दे चुके हैं।
 
महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में नए मामले कम हुए हैं। महाराष्ट्र में रविवार को रिकॉर्ड 23 हजार से अधिक केस मिले थे, उसके मुकाबले सोमवार को 16429 नए मामले सामने आए। हालांकि, राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़ गई। 423 लोगों की जान गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या सवा नौ लाख से अधिक हो गई है, जबकि 27 हजार से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है।
 
दिल्ली में 2,077 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंक़़डा दो लाख के करीब पहुंच गया है। मरने वालों की संख्या भी साढ़े चार हजार को पार कर गई है। उत्तर प्रदेश में भी एक दिन पहले के मुकाबले करीब डेढ़ हजार कम मामले मिले हैं। लेकिन इसकी एक वजह रविवार को कम जांच भी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो रही है, जो रविवार को घटकर सात लाख पर आ गई। केरल में भी नए मामलों में कमी आई है। एक दिन पहले तीन हजार के करीब नए केस मिले थे, जो घटकर दो हजार से कम हो गए हैं।
 
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक चार करोड़ 95 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। रविवार को सात लाख 20 हजार 362 सैंपल्स टेस्ट किए गए। एक दिन में 12 लाख से अधिक तक नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले दो हफ्तों के दौरान एक करो़़ड 33 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया है।
 
दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे अमेरिका के 22 प्रांतों में फिर नए मामलों में ब़़ढोतरी देखी जा रही है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि इस देश में फिर हालात बिग़़ड सकते हैं। अमेरिका में पिछले कुछ हफ्तों से रोजाना के कुल नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। दुनिया के इस सबसे ताकतवर देश में अब तक 64 लाख 60 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक लाख 93 हजार से अधिक की मौत हुई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS