ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चीनी नागरिकों के लिए भगवान बनकर आए भारतीय सैनिक, मौत के मुंह में जाने से बचाया
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2020 6:14:01 PM
चीनी नागरिकों के लिए भगवान बनकर आए भारतीय सैनिक, मौत के मुंह में जाने से बचाया

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच इन दिनों वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव का माहौल है। पिछले चार महीने से दोनों देशों की सेना आमने-सामने खड़ी है।  इस दौरान दो बार दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इंसानियत अपनी जगह है। लिहाजा चीन से दुश्मनी के बावजूद भारतीय सेना जरूरत पड़ने पर चीन के नागरिक की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे ही एक वाक्या उत्तर सिक्कम में हुआ। यहां खराब मौसम के बीच 3 चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। ऐसे में भारतीय सेना ने इन्हें इस मुश्किल घड़ी में बचाया। इनका इलाज किया और फिर वापस चीन की तरफ भेज दिया।

 
सेना के मुताबिक चीन के तीन नागरिक नॉर्थ सिक्किम के प्लाटू इलाके में 3 सितंबर को रास्ता भटक गए थे। ये इलाका सब ज़ीरो तापमान में 17500 फ़ीट की ऊंचाई पर है। जानकारी के मुताबिक यहां एक महिला और दो पुरुष बर्फ के बीच रास्ता भटक गए थे। इन्हें ऐसे हालात में देख तुरंत कार्रवाई करते हुए सेना के जवानों ने बचाया। भारतीय सेना ने चीनी नागरिकों को खाना, पानी, ऑक्सिजन, गर्म कपड़े और दवाइयां दीं। बाद में सेना ने उन चीनी नागरिकों को सही रास्ता दिखाकर उनके गंतव्य तक जाने में मदद की।  सेना की तरफ से ट्वीट करते हुए लिखा गया- मानवता सर्वोपरि।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS