ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
COVID-19: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 70 हजार से अधिक लोग हुए ठीक
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2020 11:05:43 AM
COVID-19: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 70 हजार से अधिक लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या जहां लगातार बढ़ रही है। वहीं इस महामारी को मात देने वालों का ग्राफ भी तेजी के साथ ऊपर उठ रहा है। देश में रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 40 लाख के पार हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से शनिवार (5 सितंबर 2020) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के  86 हजार 432 मामले सामने आए और 1089 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 70 हजार 072 मरीज ठीक भी हुए और 10 लाख 59 हजार 346 सैंपल टेस्ट हुए।  

 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के अब तक कुल 40 लाख 23 हजार 179 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से आठ लाख 46 हजार 395 एक्टिव केस है। 31 लाख सात हजार 223 मरीज ठीक हो गए और 69 हजार 561 लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल चार करोड़ 77 लाख 38 हजार 491 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 77.23 फीसद, डेथ रेट 1.73 फीसद और एक्टिव केस 21.04 फीसद है। 
 
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य में 19,218 नए केस मिले हैं और कुल मामले आठ लाख 63 हजार से अधिक हो गए हैं। एक दिन में देश के किसी भी राज्य में एक दिन में नए मामलों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में अब तक 25,964 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं दिल्ली में 69 दिन बाद 2,914 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 1.85 लाख को पार कर गया। अब तक 4,513 लोगों की जान भी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में 6,193 नए मामले मिले हैं और आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है। कुल दो लाख 53 हजार से ज्यादा मामले हो गए हैं। राज्य में 3,762 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में 30 लाख मामलों से 40 लाख होने में महज 13 दिन का समय लगा है। 10 लाख से 20 लाख मामले होने में 21 दिन लगे। 20  से 30 लाख होने में 16 दिन लगे। वहीं एक लाख केस होने में 110 दिन लगे थे। इसके बाद 10 लाख होने में 59 दिन लगे। बता दें कि भारत दुनिया में कोरोना से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद ब्राजील का नंबर है, लेकिन जल्द ही भारत उससे आगे निकल जाएगा। दोनों देशों में लगभग 70 हजार मामलों का फासला रह गया है। मीडिया रिर्पोट के अनुसार लैटिन अमेरिकी देश में अब तक  40 लाख 91 हजार मामले सामने आ गए हैं। हालांकि, भारत में मौतें कम हुई हैं। भारत में जहां अभी तक लगभग 70 हजार लोगों की मौत हुई है, वहीं ब्राजील में एक लाख 25 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS