ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लद्दाख में तनातनी के बीच चीन के रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से मिलने की गुजारिश
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2020 11:10:56 AM
लद्दाख में तनातनी के बीच चीन के रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से मिलने की गुजारिश

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद चरम पर है। इस बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने को मॉस्को गए हैं। इस बैठक में चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे भी शामिल हुए हैं। अब सैन्य तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे ने भारत के साथ बैठक करने की अपील की है।  सूत्रों की मानें तो चीन के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से शुक्रवार को बैठक के लिए समय मांगा है।  हालांकि, भारत की ओर से इस पर जवाब नहीं दिया गया है।  
 
बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्री तीन दिन के दौरे पर रूस पहुंचे हैं। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोयगू से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने हथियार प्रणालियों, गोला बारूद और कल पुर्जों की जल्द आपूर्ति के लिए कहा।  इस बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोयगू के साथ बैठक शानदार रही. हमने दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।  
 
इससे पहले 29 व 30 अगस्त को चीन के करीब 500 सैनिकों ने पैंगोंग में घुसपैठ की कोशिश की थी।  हालांकि यहां पहले से मुस्तैद भारतीय जवानों ने उनके नापाक इरादों को नाकाम कर दिया।  इसके बाद चीन ने 31 अगस्त को भी घुसपैठ की नाकाम कोशिश की थी।  वहीं भारत और चीन के बीच विवाद पिछले 3-4 महीनों से चल रहा है। बीते 15 जून को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन के भी 40 जवान मारे गए थे।  हालांकि चीन ने अब तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS