ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
COVID-19: भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 83,883 नए केस, कोरोनावायरस से 1,043 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 3/9/2020 11:39:07 AM
COVID-19: भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 83,883 नए केस, कोरोनावायरस से 1,043 की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में  के सबसे ज्यादा 83,883 नए केस सामने आए। इससे देश में संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 83,883 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह एक दिन में आए कोरोना मामलों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 1043 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है। वहीं देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 67,376 पर पहुंच गया है। 

 
आंकड़ों के मुताबिक देश में रिकवरी रेट 77.08 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों में एक्टिव मरीज़ों की हिस्सेदारी 21.16 फीसदी है। म़त्यु दर 1.74 प्रतिशत जबकि पॉजिटिविटी रेट 7.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 68,584 मरीज़ ठीक हुए हैं। देश में अब तक कुल 29,70,492 मरीज़ कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए हैं। भारत में COVID-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 8,15,538 है।

बिहार में कोरोना से 13 की मौत
बिहार में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 13 और लोगों की मौत होने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 722 पहुंच गयी। जबकि इस रोग से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,40,234 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में छह, सीवान में चार, मधुबनी में दो तथा समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

झारखंड में 1027 नये केस
झारखंड में बुधवार को कोरोना से 10 संक्रमितों की मौत हो गयी। इनमें सात जमशेदपुर के हैं। वहीं बोकारो, चतरा और कोडरमा से एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में अब तक 438 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। केवल जमशेदपुर में ही अब तक 192 की मौत हो चुकी है। वहीं रांची में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर बुधवार को राज्य में 1027 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 44862 हो चुकी है। इनमें 29747 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 14677 है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS