ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2020 12:36:46 PM
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी हॉकी स्टिक के साथ जादू को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यह हमारे प्रतिभाशाली एथलीट की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने का भी दिन है।

 
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राष्ट्रीय खेल दिवस उन सभी अनुकरणीय खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है, जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उनका तप और संकल्प है उत्कृष्ट है।'
 
बता दें कि भारत के सबसे महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। 1936 में बर्लिन ओलंपिक खेलों में ध्यानचंद को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। ध्यानचंद ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 1926 से 1948 तक 400 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल किए थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 1956 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS