ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
COVID-19: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए सबसे ज़्यादा 75,760 नए मामले, 1,023 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 27/8/2020 3:50:44 PM
COVID-19: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए सबसे ज़्यादा 75,760 नए मामले, 1,023 की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना मामलों का लगातार बढ़ना चिंता का विषय है। आज (गुरुवार) सुबह जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) 75,760 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आने वाले मामलों की अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान कोरोना से जूझ रहे 1,023 मरीजों की मौत हो गई। भारत में 210 दिन में कोरोना के मामले 33 लाख पार हुए हैं। देश में कोरोना के पहले एक लाख मामले 100 दिनों में सामने आए थे।

 
पिछले 24 घंटों में जिन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं वह हैं- महाराष्ट्र (14,888 मामले), आंध्र प्रदेश (10,830 केस), कर्नाटक (8,580 केस), तमिलनाडु (5,958 केस) और उत्तर प्रदेश (5,640 केस) वहीं जिन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं वह हैं- महाराष्ट्र (295 मौतें), कर्नाटक (133 मौतें), तमिलनाडु (118 मौतें), उत्तर प्रदेश (90 मौतें) और आंध्र प्रदेश (81 मौतें)। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कुल मामलों का 60.58 फीसदी इन्हीं पांच राज्यों से है और 70.08 प्रतिशत मौतें भी इन्हीं राज्यों में हुई हैं। 
 
इस दौरान 1,023 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।  25,23,771 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 60,472 लोगों की जान गई है। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 76.24 फीसदी पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 8.19 प्रतिशत है। 26 अगस्त को कोरोना के 9,24,998 सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 3,85,76,510 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 
 
भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ देखने को मिल रहा है। अभी तक 2.41 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस 8.25 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS