राष्ट्रीय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में आत्मनिर्भरता रक्षा क्षेत्र के लिए अधिक महत्वपूर्ण
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2020 8:57:46 PMनई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में आत्मनिर्भरता रक्षा क्षेत्र के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। वे आज 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' समारोहों के हिस्से के रूप में रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और आयुध निर्माणी बोर्ड के नये उत्पादों का शुभारंभ कर रहे थे।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को न केवल अपने हितों को पूरा करना है, बल्कि जरूरत के समय अन्य लोगों की भी मदद करनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अपनी रक्षा संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए विदेशी सरकारों, आपूर्तिकर्ताओं और बाहरी रक्षा उत्पादों पर निर्भर नहीं रह सकता। उन्होंने मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वदेशी उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया।