ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बॉलीवुड के मशहूर युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से देश स्तब्ध
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2020 2:45:14 PM
बॉलीवुड के मशहूर युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से देश स्तब्ध

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को खुदखुशी कर ली। 34 वर्ष आयु के इस युवा अभिनेता की आत्महत्या की खबर से देश स्तब्ध है। किसी ने ट्विट कर कहा- ये क्या किया सुशांत तुमने? किसी ने कहा- यही उम्र थी जाने की?

 सुशांत सिंह ने बंद्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंर्तगत अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

टीवी सीरियल से बड़े परदे पर अपनी धाक जमाने वाले सुशांत ने अचानक यह कदम उठा लिया। एमएस धोनी, डिटेक्टिव ब्योमकेशबक्षी, काय पो छे और छिछोड़े जैसे फिल्मों में अग्रणी भुमिका निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। 

 

 सुशांत बिहार के पूर्णिया जिले के मूल निवासी थे। उनका जन्म  21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना के संत करेन स्कूल में हुई थी। उसके बाद उनका दाखिला नई दिल्ली के कुलाची हंस राज मॉडल स्कूल में हुआ था। बाद में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की। उनकी उनकी चार बहनों में एक बहन मितू सिंह स्टेट लेवल की क्रिकेटर हैं। सन 2000 में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था।

2002 में उनकी माता का निधन हो गया था। हाल ही में इस्टाग्राम पर अपनी मां को याद करते हुए एक पोस्ट भी किया था।  उनके पिता केके सिंह पुलिस पदाधिकारी रहे हैं। वे डीएसपी पोस्ट से रिटायर्ड हैं।

कुछ ही दिनों पहले सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की भी एक इमारत से गिरने से संदिग्ध मौत हो गई थी। चर्चा यह भी रही कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। कुछ ने कहा कि नशे की हालत में वे इमारत से गिर गईं।

आत्महत्या की खबर से फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस सुशांत सिंह के मकान में पहुंच गई है। उनके घर आने-जाने वाले उनके नजदीकी दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह के नौकर ने छत के पंखे से उनकों लटका देखा तो पुलिस को खबर दी।

 

 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS