राष्ट्रीय
PalgharSadhuLynching : संतों का केस लड़ रहे वकील की सड़क दुर्घटना में मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2020 1:28:58 AMनई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। साधुओं का केस लड़ रहे वकीलों में से एक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनका नाम दिग्विजय त्रिवेदी बताया गया है। वे अपनी कार से कोर्ट जा रहे थे तभी मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर यह हादसा हो गया।
इसपर पालघर पुलिस ने ट्वीट कर लिखा है कि स्वर्गीय दिग्विजय त्रिवेदी और सह-वकील प्रीति त्रिवेदी एनएच 48 पर अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। दिग्विजय त्रिवेदी दुर्भाग्य से वाहन से नियंत्रण खो बैठे और दुर्घटना हो गई। प्रीति त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मॉब लिंचिंग मामले में संतों की ओर से केस लड़ने के लिए वकील पी एन ओझा और उनके जूनियर वकील दिग्विजय त्रिवेदी अपनी-अपनी कार से कोर्ट की आरे निकले थे। दिग्विजय त्रिवेदी की कार में सहयोगी वकील प्रीति त्रिवेदी भी सवार थी। जिसके बाद मुंबई-अहमदाबार नेशनल हाइवे पर मेढवन घाट के पास श्री त्रिवेदी कार से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें दिग्विजय त्रिवेदी की मौत हो गई वहीं प्रीति त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ति कराया गया, अब वे खतरे से बाहर हैं।
#PalgharSadhuLynching