राष्ट्रीय
पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत में सुधार, एम्स में हो रही है उनकी देख-भाल
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2020 2:24:42 PMनई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बीते रात एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत खराब हो गई थी। अभी खबर यह आई है कि मनमोहन सिंह की तबीयत में सुधार हुआ है। अभी उनकी स्थिति को स्थिर बताया जा रहा है। डॉ मनमोहन सिंह भारत में 10 साल तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अब 87 की उम्र में राजनीति में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रखते है। फिलहाल उनकी मेडिकल जांच एम्स में हो रही है।