ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
BoisLockerRoom : एक लड़की ने लड़का बनकर खुद के बारे में की थी अश्लील चैट
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2020 1:37:46 AM
BoisLockerRoom : एक लड़की ने लड़का बनकर खुद के बारे में की थी अश्लील चैट

नई दिल्ली। ब्वायज लॉकर रुम केस अब एक नया मोड़ ले चुका है। साइबर सेल के अनुसार जिन विवादित इंस्टाग्राम चैट को मीडिया में ब्वायज लॉकर रूम से संबंधित बताकर साझा किया गया था, वो दरअसल एक स्नैप चैट के ग्रूप का मैसेज था। जिसे एक लड़की ने खुद ही सिद्धार्थ नाम से एक फेक अकाउंट बनाया था।

 

जिसके बाद स्नैप चैट पर अपने दोस्त के चरित्र के बारे में जानने के लिए अश्लील बातों के साथ दुष्कर्म की बात कही थी। जिसके जवाब में लड़के ने उस अकाउंट को रिपोर्ट किया था। इतना ही नहीं, उस लड़के ने इस चैट का स्क्रीन शॉट अपने दोस्तों के साथ भी शेयर किया था। और उस लड़की के साथ भी जिसने अपने आप को सिद्धार्थ बता खुद के बारे में ही अश्लील बातें कर रही थी। 

 

इतना होने के बाद भी उस लड़की ने सच्चाई नहीं बताया। पुलिस की शुरूआती जांच में यह प्रकट हो रहा है कि कुछ लड़कियों के इस पूरे विवाद में संलिप्ता रही है।

 

इस मामले में एक ग्रूप एडमिन व एक किशोर को पकड़ा गया था। वहीं इससे जुड़े 24 छात्रों से पूछ ताछ भी की गई है। पकड़े गए फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS