राष्ट्रीय
पंजाब में IAF का लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, पायलट सुरक्षित
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2020 1:52:36 PMचंडीगढ़। शुक्रवार को पंजाब के नवांशहर जिले के चुहाड़पुर में मिग-29 क्रैश हो गया। भारतीय वायुसेना का यह लड़ाकू विमान दोपहर के लगभग 11 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत देने वाली खबर यह है कि पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि पायलट ने विमान से खुद को सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब दोपहर 11 बजे आसमान से आग का गोला गिरता दिखाई दिया। लोग खेत की ओर भागने लगें और देखा की एक विमान गिरा हुआ है और उसमें विस्फोट हो रहा है। जिसकी वजह से खेत में भी आग लग गई। इस बीच प्रशासन को खबर दी गई। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर वहां से ट्रेनिंग के लिए लड़ाकू विमानों का संचालन होता रहता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान ही मिग-29 में तकनीकी खराबी आई होगी और विमान क्रैश हुआ होगा।