राष्ट्रीय
लॉकडाउन की पहली स्पेशल ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए रवाना
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2020 2:51:46 PMतेलंगाना। देश में कोरोना वायरस की वजह लॉकडाउन जारी है। जिसकी वहीं से प्रवासी मजदूर और छात्र देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर यह है कि पहली बार एक स्पेशल ट्रेन चलायी गई है। मजदूरों को लाने के लिए शुक्रवार को झारखंड से एक स्पेशन ट्रेन चली। यह ट्रेन लॉकडाउन में फंसे 1200 मजदूरों को तेलंगाना से झारखंड के लिए रवाना हुई है। और ये उन मजूरों के लिए बड़ी राहर की खबर है। आगे और भी ट्रेने चलेंगी, इसकी अभी कोई खबर नहीं है। तेलंगाना से चलने वाली यह ट्रेन शुक्रवार की सुबह 4:50 बजे तेलंगाना के लिंगरपल्ली से खुली है, जो झारखंड के हटिया जा रही है।
केन्द्र सरकार पर बहुत दिनों से मजदूरों और छात्रों को घर लाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। गुरुवार को बिहार सरकार ने भी केन्द्र से स्पेशल ट्रेन की मांग की थी। वहीं झारखंड, राजस्थान व महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने भी केन्द्र से इसकी मांग की है।
हालांकि गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन्स के बाद देशभर के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूर, विद्यार्थी के घर जाने का रास्ता साभ को गया है। मगर गाइडलाइन्स के अनुसार वे निजी वहन से नहीं जा सकते। जिसके लिए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लोगों को लाने-ले जाने की अनुमति दी है।