ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
इरफान खान के बाद अब दिग्गज बॉलीबुड एक्टर ऋषि कपूर ने कहा अलविदा
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2020 10:34:38 AM
इरफान खान के बाद अब दिग्गज बॉलीबुड एक्टर ऋषि कपूर ने कहा अलविदा

मुम्बई। इरफान खान के बाद अब दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बीती रात को उन्होंने आखिरी सांस ली। इसकी जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने दी।


अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बुधवार को ऋषि कपूर को उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 

बुधवार को ही बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को भारत ने खोया था। जिसके एक दिन बाद ही 30 अप्रैल को ही ऋषि कपूर अलविदा कह गए। इससे फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका मिला है। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स व सेलेब्स शोक जता रहे हैं। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS