राष्ट्रीय
क्या लॉकडाउन बढ़ेगा? सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं पीएम मोदी
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2020 11:00:53 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विडियो कांफ्रेंस के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करे रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ जारी अभियान पर चर्चा की जा रही है।
पिछले महीने से जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री का यह तीसरा संवाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों के दृष्टिकोण पर विचार करने के बाद ही लॉकडाउन की घोषणा की थी।
लॉकडाउन के समाप्त होने के मात्र एक सप्ताह पहले हो रही मुख्यमंत्रियों के साथ ये तीसरी बैठक कई पहलुओं से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।