राष्ट्रीय
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने मुसलमानों से की अपील, कहा-रमज़ान में अपने घरों में ही नमाज़ तराबीह पढ़ें
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2020 6:11:53 PMनई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रमजान के दौरानअपने घरों में ही तराबीह पढ़ने की अपील की हैं। नोवेल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ही बंग्लादेश की पीएम ने ऐसा अनुरोध किया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सऊदी अरब जैसे अन्य मुस्लिम देशों की तरह बांग्लादेश में भी लोगों को केवल अपने घरों में ही नमाज़ पढ़नी चाहिये।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नमाज़ तो किसी भी जगह पढ़ी जा सकती है। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि वेटिकन सिटी में भी ऐसी ही पहल की गयी है।
बांग्लादेश में आज सबसे अधिक लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई। देश में पिछले चौबीस घंटों में 266 लोगों में संक्रमणंं की पुष्टि हुई, जबकि पंद्रह लोगों की मृत्यु हुई। इसके साथ ही देश में संक्रमण से मृतकों की संख्या 75 हो गयी है।