राष्ट्रीय
Arogya Setu App का इस्तेमाल करने वालों की संख्या हुई 6 करोड़
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2020 4:44:58 PMदेश में छह करोड़ लोग आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक ट्वीट में कहा कि यह संख्या कोविड-19 से निपटने में प्रत्येक भारतीय की वचनबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन के अंतर्गत पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस महामारी के खिलाफ संघर्ष में विश्व को रास्ता दिखाया है।