राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री कल सुबह दस बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, बढ़ सकती है लॉगडाउन की अवधि
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2020 8:55:59 PMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह दस बजे राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। वे नोवेल कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि बढाने के संबंध में फैसले की घोषणा कर सकते हैं। श्री मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की थी। इस दौरान कई राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह बढ़ाने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि ऐसा लगता है कि राज्यों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के मुद्दे पर आम सहमति बन गई है।
प्रधानमंत्री ने बीस मार्च और दो अप्रैल को भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ ऐसी ही चर्चा की थी। 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा 24 मार्च को की गई थी। प्रधानमंत्री ने आठ अप्रैल को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भी चर्चा की थी। कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए श्री मोदी ने विभिन्न पक्षों के साथ भी बातचीत की थी।