ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रहने वाले 102 जमातियों में से 52 कोरोना पॉजिटिव
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2020 8:32:35 AM
पुरानी दिल्ली  के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रहने वाले 102 जमातियों में से 52 कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रह रहे102 लोगों में 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि इनमें से कई लोग पिछले महीने निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें कई विदेशी भी शामिल हैं। चांदनी महल इलाका भी दिल्ली के 33 हॉटस्पॉट में शामिल है।
 
पुलिस के मुताबिक, बीते पांच दिनों में सघन तलाशी अभियान चलाने के बाद सरकार एजेंसियों ने 13 मस्जिदों में रहने वाले इन 102 जमातियों का पता लगाया। प्रारंभिक जांच में 52 लोग पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों ने चांदनी महल इलाके को सैनिटाइज कराया और पूरे इलाके को सील कर दिया है।

चांदनी महल में इससे पहले तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैँ। इनके संपर्क में आए लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। पूरे इलाके में किसी को भी आवाजाही की इजाजत नहीं है। सभी जरूरी चीजें उन तक पहुंचाई जा रही हैं।

मरकज में कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद छानबीन हुई तो पुरानी दिल्ली इलाके में चांदनी महल में 185 देसी और विदेशी जमातियों के अलग-अलग मस्जिदों में छिपे होने का पता। इनमें 138 विदेशी और 47 देसी जमाती थी।

विदेशियों में 18 महिलाएं भी थीं जो कुछ लोगों के घरों में रुकी हुई थी। इनका पता चलते ही प्रशासन ने छह अप्रैल को 102 जमातियों को निकालकर गुलाबी बाग स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। यहां सभी के सैंपल लिए गए। शुरुआत में 52 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला।

बाद में इनकी संख्या 53 हो गई। इधर, इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों का पता चलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डीएम की ओर से पुलिस के अलावा पूरे प्रशासनिक अमले को पुरानी दिल्ली में लगा दिया गया। जिन 13 मस्जिदों से जमातियों को निकाला गया। उन मस्जिदों के आसपास पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS