राष्ट्रीय
आज राष्ट्रीय कृमिरोधी दिवस देशभर में मनाया जा रहा
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2020 2:48:00 PMनई दिल्ली। देशभर में आज राष्ट्रीय कृमिरोधी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में एक से 19 वर्ष के बच्चों और किशोरों को अल्बेंडाजॉल दवा की एक खुराक दी जा रही है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य परजीवी कृमि का प्रभाव कम करने के लिए बच्चों और किशोरों की आंतों को कृमिरहित करना है। इससे पेट के कीड़ों की समस्या को जन स्वास्थ्य समस्या बनने से रोका जा सकेगा। जो बच्चे और किशोर आज खुराक नहीं ले पाएंगे वे सोमवार 17 फरवरी को खुराक ले सकते हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि हाथों को धोने से इस संक्रमण और कई अन्य बीमारियों से बड़े पैमाने पर बचा जा सकता है। मंत्रालय ने बताया है कि स्वस्थ और कृमि मुक्त जीवन के लिए इन बातो का ध्यान रखना आवश्यक है।