राष्ट्रीय
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामला में मोड़, चारों दोषियों को फांसी की सजा अगले आदेश तक के लिए स्थगित
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2020 10:57:17 PMनई दिल्ली। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की सजा की तारीख में नया मोड़ आ गया है। चारों दोषियों को 1 फरवरी को फांसी देने का वारंट जारी था।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या मामले के चारों दोषियों को फांसी देने के लिए जारी मृत्यु वारंट अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
इससे पहले शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने एक दोषी पवन गुप्ता के किशोर होने के दावे को खारिज कर दिया। आज दायर समीक्षा याचिका पर न्यायमूर्ति आर भानूमति की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन-चैम्बर इस मामले पर विचार किया था।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा ने दोषियों की याचिका पर आज यह आदेश पारित किया। इन चारों को पहली फरवरी को फांसी देनी थी। निचली अदालत ने दूसरी बार 17 जनवरी को चारों दोषियों को फांसी देने के लिए ब्लैक वारंट जारी किया था।