राष्ट्रीय
शाहीन बाग में आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में शरजील इमाम 5 दिनों की पुलिस रिमांड
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2020 8:32:14 PMनई दिल्ली। शाहीन बाग में आपत्तिजनक भाषण देने के आरोपित जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शरजील इमाम को साकेत कोर्ट परिसर स्थित चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आवास पर बुधवार को करीब शाम छह बजे पेश किया।
दिल्ली पुलिस ने उसकी हिरासत की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने शरजील इमाम को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। शरजील को कल यानी 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। दिल्ली पुलिस आज उसे लेकर दिल्ली आई है। पिछले 25 जनवरी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।