राष्ट्रीय
फीस में वृद्धि जैसे मुख्य मामले सुलझ जाने के बाद भी जेएनयू के छात्रों को निरंतर आंदोलन जारी रखना उचित नहीं: रमेश पोखरियाल निशंक
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2020 12:07:45 PMनई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय-जेएनयू के छात्रों को निरंतर आंदोलन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। उनकी फीस वृद्धि जैसे मुख्य मामले सुलझा लिए गए हैं। कई बार की बातचीत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि छात्रों के सेवा और उपयोग शुल्क देने को नहीं कहा जा रहा है।
यह छात्रों की मुख्य मांग थी। शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पांच हजार से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। मंत्रालय ने विश्वविद्यालय में बातचीत के माध्यम से शैक्षणिक माहौल बहाल करने और विवादास्पद मुद्दों पर प्रशासन को सलाह देने के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा और छात्रों से आंदोलन वापस लेने के लिए अपील की जानी चाहिए।