ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
देश के उत्तरी भागों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के बाद बढ़ी शीतलहर
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2020 12:14:02 PM
देश के उत्तरी भागों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के बाद बढ़ी शीतलहर

नई दिल्ली देश के उत्‍तरी भागों में कल की वर्षा और बर्फबारी के बाद शीतलहर बढ़ गई है। दिल्‍ली, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में वर्षा हुई जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखण्‍ड में अनेक क्षेत्रों में हिमपात और बारिश हुई। इससे क्षेत्र में तापमान और नीचे आने के साथ ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। 

 
कल राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में कहीं हल्‍की और कहीं मध्‍यम बारिश हुई। दिल्‍ली में दस दशमलव छह मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। 
 
 
मौसम अधिकारियों का कहना है कि आज आसमान में बादल छाये रहेंगे। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान सोलह से नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 
 
उत्‍तराखण्‍ड में हिमपात और घने कोहरे ने जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया है। राज्‍य के मैदानी इलाकों में सड़क परिवहन और रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। विमान सेवा पर आज सवेरे भी असर पड़ा। राज्‍य में हिमपात के बाद कई सड़कें बंद हो गई हैं। 
 
 
मसूरी में पिछले चौबीस घंटे में भारी बर्फबारी हुई। नैनीताल और कुछ अन्‍य स्‍थानों पर स्‍कूल और आंगनवाड़ी केन्‍द्र बंद करवा दिए गए हैं। नैनीताल में भी ताजा बर्फबारी हुई है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बड़ी संख्‍या में पर्यटक हिमपात का आनन्‍द लेने के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS