ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
नागरिकता संशोधन कानून के प्रति समर्थन जुटाने के लिए आज से 10 दिन का व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2020 1:32:55 PM
नागरिकता संशोधन कानून के प्रति समर्थन जुटाने के लिए आज से 10 दिन का व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून के प्रति समर्थन जुटाने के लिए आज से दस दिन का व्यापक जनसम्पर्क अभियान शुरू कर रही है। भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में जबकि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गाजियाबाद में जनसम्पर्क अभियान में भाग लेंगे। राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी आज देश के विभिन्न भागों में घर घर जाकर इस अभियान में शामिल होंगे। अभियान के दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून सीएए के समर्थन में तीन करोड़ परिवारों से सम्पर्क करेंगे।

 
 
इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने एक टॉल फ्री नम्बर 8866288662 शुरू किया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल देकर सीसीए के प्रति अपना समर्थन दर्ज करा सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS