राष्ट्रीय
गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी भारतीय को सी.ए.ए. के वजह से राष्ट्रीयता खोने का खतरा नहीं
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2020 11:48:35 AMनई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ ज्यादातर विरोध प्रदर्शनों को राजनीतिक बताते हुए कहा है कि किसी भी भारतीय को इस नए कानून की वजह से राष्ट्रीयता खोने का खतरा नहीं है।
श्री शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनौती दी और नागरिकता संशोधन कानून में वह प्रावधान दिखाने को कहा जिसके तहत किसी भी व्यक्ति की भारतीय नागरिकता छीनी जा सकती है।
एक निजी समाचार चैनल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए गृह मंत्री ने देशवासियों और विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय से एक बार फिर अपील की कि वे विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे कथित दुष्प्रचार के झांसे में ना आएं।
गृह मंत्री ने कहा कि जनगणना-2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर-एन.पी.आर. का राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर-एन.आर.सी. के साथ कोई