ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2019 12:19:07 PM
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज

नई दिल्ली समूचे उत्‍तर भारत में भीषण शीतलहर जारी है। हरियाणा सरकार ने बढ़ती ठंड के कारण दो दिन के लिए सभी स्‍कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। घने कोहरे से क्षेत्र में रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी दिल्‍ली आज सवरे घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। दिल्‍ली में न्‍यूनतम  तापमान 3 दशमलव 4 दर्ज किया गया जो कि सामान्‍य से चार डिग्री कम है। 

 
जम्‍मू कश्‍मीर में मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही। डल झील के किनारों में पानी जम गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि नये साल की पूर्व संध्‍या पर वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी की संभावना है। 
 
 
लद्दाख में पिछले एक हफ्ते से शीत लहर का प्रकोप जारी है। शीत लहर से आम जन-जीवन पर असर पड़ा है और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही हैं। इस क्षेत्र के कई भागों में न्यूनतम तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस से कम होकर शून्य से 29 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।
 
 
मध्यप्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण समूचा राज्य भीषण ठंड की चपेट में है। राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जन-जीवन प्रभावित रहा। ठंड ने कई इलाकों में नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS