राष्ट्रीय
आज सतत विकास लक्ष्य सूचकांक का दूसरा संस्करण इंडिया इंडेक्स जारी करेगा नीति आयोग
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2019 12:13:09 PMनई दिल्ली। नीति आयोग आज नई दिल्ली में भारत के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक का दूसरा संस्करण जारी करेगा। इस सूचकांक में वर्ष 2030 के सतत विकास के लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में देश के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई प्रगति का लेखा जोखा होगा। नीति आयोग डैशबोर्ड-2019-20 भी जारी करेगा जिसमें सौ मानकों के आधार पर राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।
ये मानक सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने तैयार किये हैं। ये सूचकांक बतायेगा की देश और राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश सतत विकास के लक्ष्यों को पाने के दिशा में क्या कर रहे हैं और लक्ष्य पाने के लिए उन्हें कितना और समय लगेगा।