राष्ट्रीय
जनरल बिपिन रावत ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसात्मक प्रदर्शन की आलोचना की
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2019 3:10:13 PMनई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा की आलोचना की है। संसद द्वारा पारित इस कानून पर हिंसा के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में जनरल रावत ने कहा कि नेताओं को जनता को सही रास्ता दिखाना चाहिए।
आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने सियाचिन में सालतोरो और अन्य पहाड़ियों में शून्य से दस से 45 डिग्री कम तापमान में सीमाओं की रक्षा में मुस्तैद रहने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।