ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में फिर से तेज बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2019 12:35:44 PM
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में फिर से तेज बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

नई दिल्ली जम्‍मू–कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी होने से पूरे उत्‍तर-भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल फिर हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

 
 
बर्फबारी के बाद पूरा जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में इन दोनों केन्‍द्र शासित प्रदेशों में तेज बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है।  
 
केन्‍द्र शासित प्रदेश लद्दाख में लगातार आज तीसरे दिन हिमपात हुआ। इस क्षेत्र की सड़क एवं हवाई परिवहन दोनों बाधित हुए। सामान्‍य जनजीवन भी हुआ।
 
दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण कई उड़ानें रद्द की गई और रेल सेवाओं में बाधा पहुंची। दिल्‍ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि कल घने कोहरे के कारण 19 उड़ानें रद्द की गयी और पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि 100 से अधिक रेलगाडि़यां देरी से चलीं। मौसमविदों  ने आज दिल्‍ली में हल्‍की बारिश के साथ ठंड बढ़ने की संभावना बताई है। 
 
 
पंजाब और हरियाणा भी शीत लहर की चपेट में हैं। इन दोनों राज्‍यों में से हिसार में सबसे कम चार दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS