राष्ट्रीय
सरकारी स्कूलों में 500 कौशल केंद्र और प्रयोगशालाएं स्थापित करेगा कौशल विकास मंत्रालय
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2019 12:31:20 PMनई दिल्ली। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने सरकारी स्कूलों में लगभग पांच सौ कौशल केन्द्र और प्रयोगशालाएं बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया।
मंत्रालय ने देश में युवाओँ को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए कई नई पहल की हैं। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि मंत्रालय का उद्देश्य कुशल भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर उच्च मानक के कौशल विकसित करना है।