ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे अगले सेना प्रमुख
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2019 11:12:17 AM
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे अगले सेना प्रमुख

नई दिल्ली लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अगले सेना प्रमुख होंगे। अभी वे उप-सेनाध्यक्ष हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो इस महीने की 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

 
 
सितंबर में उप-सेनाध्यक्ष बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख थे। लगभग 40 साल के शानदार सैन्य सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी सक्रिय अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन पवन के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल के अंग रहे। उन्होंने म्यामां में भारतीय दूतावास में तीन साल तक रक्षा अताशे के रूप में भी सेवाएं दीं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की सातवीं बटालियन में शामिल हुए थे। 
 
 
जम्मू-कश्मीर में अपनी बटालियन के कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें विशिष्ट सेना पदक प्रदान किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से भी अलंकृत किया जा चुका है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS