ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राज्यसभा उपचुनाव: उत्तर प्रदेश से अरुण सिंह और कर्नाटक से राममूर्ति को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2019 4:34:15 PM
राज्यसभा उपचुनाव: उत्तर प्रदेश से अरुण सिंह और कर्नाटक से राममूर्ति को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की एक-एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

 
केंद्रीय चुनाव समिति ने दोनों राज्यों में राज्यसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार के बाद सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश से भाजपा महासचिव अरुण सिंह के साथ ही कर्नाटक से केसी राममूर्ति को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी तजीन फातमा ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए राज्यसभा से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद एक सीट खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव हो रहा है। वहीं कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य रहे कांग्रेस नेता केसी राममूर्ति के भाजपा में शामिल होने से यह सीट रिक्त हो गई थी।
 
भाजपा ने केसी राममूर्ति को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। राममूर्ति का कार्यकाल 30 जून, 2022 को और आजम खान की पत्नी फातमा का कार्यकाल 25 नवम्बर, 2020 को समाप्त होने वाला था। चुनाव आयोग ने इन दोनों सीटों पर 12 दिसम्बर को मतदान की तारीख घोषित कर दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS