ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का बहिष्कार कर अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे जमा हुआ विपक्ष
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2019 3:34:35 PM
संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का बहिष्कार कर अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे जमा हुआ विपक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेतृत्व में आज विपक्ष ने संविधान दिवस पर संसद के केन्द्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया और संसद परिसर में मौजूद संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष एकजुट होकर धरना दिया। सभी राजनीतिक दलों के सांसदों ने इस धरने में भाग लिया। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, द्रमुक, सपा, राजद, माकपा, भाकपा, वीएसके और आईयूएमएल शामिल थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी और एके एंटनी इसमें शामिल थे।

 
एक तरह से शांत धरने में कोई नारेबाजी नहीं की गई। केवल पोस्टर और बैनर दिखाए गए और सभी सांसद डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के इर्द-गिर्द एकत्र रहे। इसके अलावा क्रमवार तरीके से एक के बाद एक हर पार्टी के नेता ने संविधान के अंशों को पढ़ा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।
 
सांसदों ने एक बड़ा सा बैनर लिया हुआ था, जिसकी काली पृष्ठभूमि पर सफेद रंग से अंग्रेजी में लिखा था, जिसका अर्थ है ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’। सांसद हाथों में पोस्टर लिये हुए थे, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में वाक्य लिखे हुए थे। काली पृष्ठभूमि पर लाल रंग से लिखे गए इन पोस्टरों पर लिखा था, ‘संविधान संकट में है’, ‘संस्थाओं की हत्या बंद करो’।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि संविधान दिवस का इससे शानदार उत्सव क्या हो सकता है कि जब सभी विपक्षी पार्टियों के सांसद बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के ठीक नीचे एक साथ खड़े होकर लोकतंत्र पर हो रहे हमले का जवाब भारत के संविधान का पाठ करके देते हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस’ है। आज सिंहासन पर बैठे अहंकारी व षड्यंत्रकारी शासकों ने संविधान के मूल्यों को जबरन सत्ता के गलियारों की दासी बना लिया है। हमें सत्ता के मठाधीशों की इन बेड़ियों को तोड़ सविंधान के शासन का पुनर्निर्माण करना होगा। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।
 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि संसद भवन परिसर में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे विपक्षी दलों ने संविधान के अनुच्छेदों को पढ़ा। सरकारी समारोह जहां केवल एक पार्टी की आवाज़ सुनाई देती, वहीं इस प्रेरणादायक घटनाक्रम में भारत के विविध लोकतंत्र को दर्शाया गया। धरने के अंत में शशि थरूर ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के 26 नवम्बर, 1949 के ऐतिहासिक भाषण की कुछ पंक्तियां पढ़ीं।
 
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संविधान दिवस पर हम अपने संविधान सभा के महान नेताओं के बहुमूल्य योगदान को नमन करते हैं। हमें हमारे संविधान पर गर्व है, इसमें निहित मूल्यों को बचाये रखने के लिए हम अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS