ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: राजौरी की नियत्रंण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी, सेना दे रही मुहंतोड़ जवाब
By Deshwani | Publish Date: 13/11/2019 1:27:44 PM
जम्मू/कश्मीर: राजौरी की नियत्रंण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी, सेना दे रही मुहंतोड़ जवाब

राजौरी। राजौरी जिले के नियंत्रण रेखा से सटे केरी सेक्टर में आज सुबह पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। फिलहाल इस गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं हैं। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया है। 

 
पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह केरी सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने भी पाक की गोलाबारी का करारा जवाब दिया। करीब दो घंटे तक रूक-रूक कर हुई इस गोलाबारी के दौरान किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलाबारी बंद हो गई थी। केरी गांव में पाक की लगातार गोलीबारी से दहशत का माहौल व्याप्त है। भारतीय जवानों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों में रहने की हिदायत दे रखी है।
 
मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर, किरनी, बनपत और देगवार सेक्टर में भी गोलीबारी की थी। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की तीन चौकियां तबाह करके तीन पाकिस्तानी सैनिकों को भी मार गिराया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS