ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2019 1:03:01 PM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील कर दी है। इस बारे में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील करने पर विचार करने के बाद यह फैसला किया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश जारी कर दिया है।  गृह मंत्रालय ने आदेश लागू कराने का जिम्मा चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपा है।
 
उल्लेखनीय है कि राजोआना को वर्ष 2007 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई गई थी। 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय के बाहर तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने उनकी कार को बम से उड़ा दिया था और इस घटना में 16 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। नवम्बर 2017 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके राजोआना की बहन ने बलवंत की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग की थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS