ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 11/11/2019 11:02:34 AM
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

/नई दिल्ली। भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। शेषन ने 1990 के दशक में देश में चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे 86 वर्ष के थे। शेषन के निधन की जानकारी पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने ट्विटर के माध्यम से दी। कुरैशी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा कि बड़ा दुख हो रहा है कि अब हमारे बीच टीएन शेषन नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वह अपने उत्तराधिकारियों के सच्चे आदर्श थे। भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करता हूं। 

 
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त शेषन के निधन की जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने उनको एक उत्कृष्ट सिविल सेवक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शेषन ने अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ भारत की सेवा की। चुनावी सुधारों के प्रति उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत और अधिक सहभागी बनाया है। उनके निधन से पीड़ा हुई। 
 
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने भी शेषन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। अरोड़ा ने कहा कि शेषन अपने बाद के सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयोग के सदस्यों के प्ररेणा स्रोत रहे हैं । देश की चुनाव प्रणाली में सुधार लाने के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 
 
वर्ष 1955 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी शेषन 1990 से लेकर 1996 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। शेषन को भारत की चुनाव व्यवस्था में सुधार लाने  के लिए जाना जाता है। देश की चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उन्हें रेमन मैगसेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1997 में शेषन ने राष्ट्रपति के लिए चुनाव भी लड़ा था हालांकि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति आर नारायण से हार का सामना करना पड़ा था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS