राष्ट्रीय
अयोध्या पर फैसला आते ही बोलीं उमा भारती, इस महान कार्य के लिए हमने अपना सर्वस्व दांव पर लगाया
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2019 12:17:24 PMनई दिल्ली। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामजन्मभूमि न्यास को देने का फैसला किया है यानी विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। जबकि मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर 5 एकड़ जमीन दिए जाने का कोर्ट ने आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।
भारती ने ट्वीट कर कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के इस दिव्य फ़ैसले का स्वागत। माननीय अशोक सिंघल जी को स्मरण करते हुए उनको शत्-शत् नमन। वह सब, जिन्होंने इस कार्य के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी उन्हें श्रद्धांजलि। उमा भारती ने कहा कि आडवाणी जी का अभिनंदन जिनके नेतृत्व में हम सब लोगों ने इस महान कार्य के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया था।